संजय सेठ ने पहली बार ली मंत्री पद की शपथ [Sanjay Seth took oath as minister for the first time]

2 Min Read

नई दिल्ली। झारखंड की राजधानी रांची से लोकसभा चुनाव में दो बार जीत अपने नाम करने वाले संजय सेठ पहली बार केंद्र में मंत्री पद की शपथ ली है।

संजय सेठ पहली बार 2019 में सांसद चुने गये थे। भाजपा ने रांची से तत्तकालीन सांसद राम टहल चौधरी का टिकट काटकर संजय सेठ को अपना उम्मीदवार बनाया था।

संजय सेठ ने 2019 में कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय को दो लाख अस्सी हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया था।

2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने संजय सेठ पर पूर्ण भरोसा जताया और रांची जैसी हॉट सीट से उन्हें दुबारा से मैदान में उतारा था।

इसबार उनका मुकाबला सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय से था, जो कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहीं थी।

संजय सेठ प्रचार के दौरान लगातार ये दावा कर थे कि वे इसबार का चुनाव पांच लाख से अधिक मतों के अंतर से जीतेंगे।

हालांकि 2024 में रांची में जीत और हार का फासला पिछली बार से बेहद ही कम था। संजय सेठ इसबार के चुनाव में एक लाख से अधीक मतों के अंतर से जीते हैं।

बतां दें कि संजय सेठ के अलावा झारखंड से कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी भी मंत्री पद की शपथ ले चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें

झारखंड से अन्नपूर्णा देवी ने ली मंत्री पद की शपथ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं