संजय सेठ ने रक्षा राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला [Sanjay Seth took charge as Minister of State for Defence]

1 Min Read

रांची। रांची के सांसद संजय सेठ ने रक्षा राज्य मंत्री का कार्यभार संभाल लिया है। मंगलवार की सुबह 10.30 बजे संजय सेठ रक्षा भवन पहुंचे।

यहां उन्होंने सारी औपचारिकताएं पूरी की और पदभार ग्रहण किया। बता दें कि संजय सेठ को देश का रक्षा राज्य मंत्री बनाया गया हैं।

उन्होंने रविवार को मोदी 3.0 शपथ ग्रहण के दौरान राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली थी। विभागों के बंटवारे के क्रम में उन्हें रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है।

इस मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री राजनाथ सिंह हैं। संजय सेठ बतौर राज्य मंत्री इस मंत्रालय में उन्हें सहयोग करेंगे।

बताते चलें कि संजय सेठ लगातार दूसरी बार रांची से सांसद चुने गये हैं। इस चुनाव में वह कांग्रेस यशस्वनी सहाय को हराकर संसद पहुंचे हैं।

इसे भी पढ़ें

संजय सेठ बने रक्षा राज्य मंत्री

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं