संजय सेठ का दावा- सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में खिलेगा कमल [Sanjay Seth’s claim – Lotus will bloom in all 81 assembly constituencies]

1 Min Read

रांची। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने दावा किया कि रांची सहित सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में कमल खिलेगा।

वे भाजपा के रांची विधानसभा क्षेत्र के सभी सात सांगठनिक मंडलों की विस्तारित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कमर कसकर तैयार हो जाने का आह्वान किया।

कहा- इस बार पूरे झारखंड में एनडीए की लहर है। हेमंत सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ जनता गोलबंद हो चुकी है। इस सरकार की विदाई तय है।

इसे भी पढ़े

टिकट देने में भाजपा आगे, पर इंडी एलायंस की तैयारी से छूट रहा पसीना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं