संजय सेठ बने रक्षा राज्य मंत्री [Sanjay Seth becomes Minister of State for Defense]

1 Min Read

रांची। रांची के सांसद संजय सेठ देश के रक्षा राज्य मंत्री बनाये गये हैं। बता दें कि संजय सेठ ने रविवार को मोदी 3.0 शपथ ग्रहण के दौरान राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

विभागों के बंटवारे के क्रम में उन्हें रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। इस मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री राजनाथ सिंह हैं।

संजय सेठ बतौर राज्य मंत्री इस मंत्रालय में उन्हें सहयोग करेंगे। बताते चलें कि संजय सेठ लगातार दूसरी बार रांची से सांसद चुने गये हैं।

इस चुनाव में वह कांग्रेस के यशस्विनी सहाय को हराकर संसद पहुंचे हैं।

इसे भी पढ़ें

अन्नपूर्णा देवी बनी महिला एवं बाल विकास मंत्री

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं