Sanjay Prasad Yadav mother RIP: झारखंड श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की मां का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

1 Min Read

Sanjay Prasad Yadav mother RIP

रांची। झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता का निधन हो गया है। मंत्री ने यह जानकारी स्वयं सोशल मीडिया पर साझा की और इसे अपने जीवन का सबसे दुखद दिन बताया। उन्होंने कहा कि उनकी मां अब भगवान के चरणों में विलीन हो गई हैं। दिवंगत मां का पार्थिव शरीर आज शाम 5 बजे उनके पैतृक आवास, ढाका मोड़ पहुंचेगा। अंतिम संस्कार कल सुबह सुल्तानगंज घाट पर किया जाएगा।

मंत्री ने कहा

मंत्री ने कहा कि भले ही मां का साया उनके सिर से उठ गया है, लेकिन उनका स्नेह, संस्कार और आशीर्वाद हमेशा परिवार के साथ रहेगा। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना भी की।

Share This Article