झारखंड में सहिया का बढ़ेगा मानदेय, स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी

1 Min Read

रांची। झारखंड में सहिया दीदी, एएनएम, जीएनएम और लैब टेक्नीशियनों का मानदेय बढ़ेगा। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इसका ऐलान किया है। मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि अगर केंद्र सरकार पैसा नहीं देंगी, तो राज्य सरकार अपने राजकोष से पैसा देगी, लेकिन सहिया का मानदेय बढ़ाएगी।

बता दें कि सदन में मानदेय बढ़ाने का सवाल उमाशंकर अकेला ने उठाया था। विधानसभा बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता ने उमाशंकर अकेला द्वारा पूछे गए अल्पसूचित सवाल पर कहा कि सहिया दीदी समेत अन्य का मामला केंद्र के अधीन है।

मानदेय बढ़ाने पर केंद्र से बात की गई है। बन्ना ने कहा कि इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के सामने यह मुद्दा उठाया था कि सहिया दीदी का मानदेय काफी कम है, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं आया।

इसलिए अब हम अपने राजकोष से मानदेय बढ़ाएंगे।

इसे भी पढ़ें

गर्मियों की शुरुआत, अब बरसेगी आग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं