Sahara India: सहारा के अफसर हों सकते हैं गिरफ्तार, झारखंड डीजीपी ने दिया ये आदेश [Sahara officials may be arrested, Jharkhand DGP gave this order]

1 Min Read

Sahara India

रांची। झारखंड में सहारा इंडिया में निवेश करने वाले 30 हजार निवेशकों के 40 हजार करोड़ रुपये फंसे हुए हैं। इसकी वापसी की कई घोषणाओं के बाद भी अब तक निवेशकों को पैसे नहीं मिले हैं। इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता ने आदेश जारी किया है कि अगर निवेशकों के पैसे वापस नहीं मिले तो राज्य के सहारा इंडिया के अधिकारियों को गिरफ्तार किया जायेगा। डीजीपी के इस आदेश के बाद राज्य में हड़कंप मचा हुआ है।

Sahara India : इनके खिलाफ की गई है शिकायतः

दरअसल, डीजीपी अनुराग गुप्ता में सीआईडी में दायर मामले की रिव्यू मीटिंग कर रहे थे। बता दें कि सहारा इंडिया के खिलाफ विश्व भारती जनसेवा संस्थान ने एक याचिका दायर कराया था। याचिका में सुब्रत राय सहारा की पप्ती सपना राय, निदेशक सह डिप्टी डायरेक्टर ओम प्रकाश उर्फ ओपी श्रीवास्तव, झारखंड से सोसाइटी निदेशक नीरज कुमार पाल, निदेशक सह रांची के जोनल हेड संजीव कुमार सहित अन्य को अभियुक्त बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें

सहारा निवेशकों के लिए खुशखबरी : ऑनलाइन आवेदन कर ले सकते हैं राशि वापस

Share This Article
Exit mobile version