Major accident in Ranchi:
रांची। रांची की प्रमुख सड़कों पर बिजली के खंभों पर लटकते हुए तार अब सुरक्षा के लिहाज से गंभीर खतरा बन गए हैं। कडरू, मेन रोड, महात्मा गांधी मेन रोड और क्लब रोड जैसे इलाकों में खंभों पर तारों का जाल फैला हुआ है, जो किसी मकड़ी के जाल जैसा नजर आता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली के खंभों पर बिजली की तारों के अलावा वाई-फाई और इंटरनेट कंपनियों के लटकते तारों की संख्या बहुत ज्यादा है। जानकारी के अनुसार, जब वाई-फाई तार खराब हो जाता है, तो कंपनियां नया तार तो लगा देती हैं, लेकिन पुराने तारों को ऐसे ही छोड़ दिया जाता है। यही वजह है कि धीरे-धीरे यह तारों का ढेर खंभों और सड़कों पर फैलता जा रहा है।
तारों में शॉर्ट सर्किट की स्थिति
चिंता की बात यह है कि इन तारों में शॉर्ट सर्किट की स्थिति में करंट फैलकर वाई-फाई के तारों तक पहुंच सकता है। इस स्थिति में इंटरनेट कनेक्शन भी करंट की चपेट में आ सकते हैं। लोग इसे नजरअंदाज करने को गंभीर हादसों को न्योता देने जैसा मान रहे हैं। साथ ही, राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यह लटकते तार किसी भी वक्त जानलेवा साबित हो सकते हैं। अब यह सवाल खड़ा हो रहा है कि इन तारों की उचित सफाई और व्यवस्था कब होगी ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।
इसे भी पढ़ें
Road accident in Rajasthan: राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, 11 की मौत







