राजभवन के समक्ष प्रदर्शन कर रहे लोगों को सदर एसडीओ ने हटवाया

1 Min Read

रांची : सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार तथा अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रांची राजेश्वर नाथ आलोक बुधवार को राजभवन के पास पहुंचे और वहां धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटवाया।

अधिकारियों ने झारखंड दिव्यांग आंदोलन संघ एवं राष्ट्रीय युवा शक्ति को लोकसभा चुनाव-2024 के आचार संहिता के तहत तत्काल धरना-प्रदर्शन हटाने को कहा।

अधिकारियों के निर्देश के बाद धरना खत्म कर लिया। इस दौरान कोतवाली इंस्पेक्टर भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें

सोरेन परिवार की किचकिच अब सोशल मीडिया पर पहुंची

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं