सदर थाना प्रभारी लाइन हाजिर, DSP के रीडर और ASI के खिलाफ रिश्वतखोरी की जांच

2 Min Read

रांची। रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सदर थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत को लाइन हाजिर कर दिया है।

बता दें कि दारोगा लक्ष्मीकांत का कथित तौर पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कोकर की पीड़िता मीना देवी एवं उनके परिजनों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिख रहे हैं।

इस मामले को कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को सदन में भी उठाया था। कई आदिवासी संगठन भी इसे लेकर आंदोलित थे।

इसके बाद एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए सदर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने का निर्देश दिया है।

सदर थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने से संबंधित मामले की जांच सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा कर रहे हैं।

वहीं एक अन्य मामले में एक बार मालिक से सदर थाना के एएसआई पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए 50 हजार रुपये मांगने का आरोप है।

साथ ही इसी मामले में सदर डीएसपी के रीडर पर केस मजबूत करने के नाम पर एक लाख रुपये मांगे का आरोप है।

इसकी जांच की जिम्मेदारी सिटी एसपी को सौंपी गई है। सिटी एसपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इन दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच के लिए सदर थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

बजट सत्र : सदन के बाहर BJP विधायकों का प्रदर्शन, धरना पर बैठे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं