रांची में दिखेगा सचिन, सहवाग और गेल का जलवा

2 Min Read

रांची। झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रांची आ रहे हैं। जल्द ही रांची क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, तुफानी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और लंबे-लंबे छक्के मारनेवाले क्रिस गेल का जलवा देखने को मिलनेवाला है।

बता दें कि रांची के अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जेएससीए को लीजेंड्स लीग की पांच मैचों का मेज़बानी का मौका मिला है। यहां पहली बार गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर से लेकर धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, शाहिद अफरीदी, क्रिस गेल जैसे दिग्गज खिलाड़ी धुआंदार बल्लेबाजी करते दिखेंगे।

वहीं तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और स्विंग के जादूगर इरफ़ान पठान सहित सैंड़कों अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। लीग की शुरुआत 18 नवंबर से होगी, जो 9 दिसंबर तक चलेगी।

लीजेंड्स लीग का आयोजन भारत के पांच शहरों में होगा। इसकी शुरुआत रांची से होगी। अन्य मुकाबले चार शहर जम्मू, विशाखापत्तनम, देहरादून और सूरत में खेले जायेंगे।

लीजेंड्स लीग का यह दूसरा सीजन है। इस लीग में कुल 19 मैच खेले जायेंगे, जिसमें रांची के जेएससीए को पांच मैच मिले हैं। बताते चलें कि लीजेंड्स लीग का पहला सीजन कोलकाता के ईडन गार्डन से शुरू हुआ था, जिसमें टूर्नामेंट के 15 मुकाबले खेले गए थे। अन्य मुकाबले दिल्ली सहित देश के कुछ चर्चित शहरों में खेले गए थे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं