गरीब बच्चों की मदद करेगी संस्था साएवी इंडिया

1 Min Read

बुंडू। सामाजिक संस्था साएवी इंडिया गरीब बच्चों को आर्थिक सहयोग करने की दिशा में काम कर रही है।

इसे लेकर संस्था ने सोमवार को संत जेवियर्स प्लस 2 कॉलेज बुंडू के हॉस्टल में छात्राओं संग बैठक की।

इसमें छात्रों को बताया गया कि निर्धन छात्र किस प्रकार संस्था का सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। कहा गया कि संस्था द्वारा पूरे झारखंड में स्टूडेंट यूनियन का ग्रुप तैयार किया जा रहा है।

प्रत्येक जिला में इस यूनियन का गठन किया जायेगा। इस ग्रुप का मुख्य मकसद है गरीब असहाय बच्चों को पढ़ाई हेतु मदद करना। उनकी आर्थिक मदद देना।

साथ ही किसी भी विद्यार्थी के साथ कोई भी समस्या हो जैसे स्वास्थ्य, दुर्घटना, काउंसलिंग माता-पिता कि किसी कारणवश मृत्यु हो तो संस्था मदद करेगी।

ऐसी स्थिति में संस्था अपनी ओर से इन असहाय बच्चों को आर्थिक मदद करेगी, ताकि वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

इसी मुहिम के तहत आज सोमवार को तमाड़ विधानसभा क्षेत्र बुंडू स्थित संत जेवीयर +2 कॉलेज के हॉस्टल की छात्राओं के साथ संस्था के अध्यक्ष कैप्टन रिचर्ड तिर्की ने बैठक की।

इसे भी पढ़ें

संत जेवियर्स कॉलेज के छात्रों को मिला डाक्यूमेंट्री में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं