21 सालों से रन फॉर विजन दे रहा है नेत्रदान का संदेश : डॉ भारती कश्यप

4 Min Read

रांची : राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के तहत “ब्लाइंड फोल्डेड रन फॉर विजन” का आयोजन आई डोनेशन अवेयरनेस क्लब तथा कश्यप मेमोरियल आई बैंक के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, खेलगांव में किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और सांसद संजय सेठ ने दौड़ को रंग बिरंगे बैलूनों को आसमान में उड़ाते हुए रवाना किया।

इस दौड़ में उर्सुलाइन कान्वेंट स्कूल तथा स्पोर्ट्स अकादमी के सैकड़ो छात्रों तथा  शहर के कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस बार के रन फॉर विज़न का आयोजन की थीम थीम ब्लाइंड फोल्ड था। इसमें युवा तथा बच्चे आंखों पर पट्टी बांधकर सैकड़ों की संख्या में दौड़े।

ब्लाइंड फोल्ड रन फॉर विजन का आयोजन समाज में बहुत ही संवेदनात्मक तरीके से नेत्रदान का संदेश देता है और इस से परस्पर सहयोग की भावना भी विकसित होती है। इस आयोजन का मुख्य उदेश्य है लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक करना था। रन फॉर विजन और पेंटिंग कंपटीशन के विजेताओं को स्वास्थ्य मंत्री तथा सांसद संजय सेठ की ओर से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कश्यप मेमोरियल आई बैंक की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. भारती कश्यप ने कहा पिछले 21 वर्षों से हर वर्ष हम बड़े पैमाने पर नेतदान जागरूकता अभियान रन फॉर विज़न का आयोजन कर रहे हैं ब्लाइंड फोल्डेड मैराथन का आयोजन भी वर्ष 2018 से कर रहे हैं। तत्कालीन गवर्नर द्रौपदी मुर्मू ने लगातार 5 वर्षों तक इस कार्यक्रम में न केवल भाग लिया बल्कि नेत्रदान का शपथ पत्र भरके झारखंड में नेत्रदान को बढ़ावा दिया। अब तक 806 नेत्र प्रत्यारोपण किए हैं और वर्ष 2022 से अब तक कश्यप मेमोरियल आई बैंक की ओर से झारखंड में 159 नेत्र प्रत्यारोपण किए गए जबकि झारखण्ड का लक्ष्य 2022-2023 में 150 था।

हमारे पास कॉर्निया जनित दृष्टिहीनों की लंबी सूची है और स्थानीय नेत्रदान की कमी है। इसलिए आई बैंकों में नेटवर्किंग की जरूरत है ताकि स्थानीय नेत्रदान को बढ़ावा मिल सके और मरीजों को भी सहूलियत होगी और हमारे राज्य की स्थिति नेत्र प्रत्यारोपण के क्षेत्र में अच्छी दिखेगी। कार्यक्रम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन ने कहा कि जीते जी तो हमें सबकी मदद करनी चाहिए पर मृत्यु के बाद भी हम नेत्रदान करके किसी की अंधकार जिंदगी में रोशनी ला  सकते हैं।

उन्होंने कश्यप मेमोरियल और आई डोनेशन अवेयरनेस क्लब की ओर से किए जा रहे नेत्र प्रत्यारोपण और नेत्रदान अभियान की प्रशंसा की। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि  झारखंड में कश्यप मेमोरियल आई बैंक की ओर से 2022-23 के लक्ष्य 150 से भी ज्यादा  नेत्र प्रत्यारोपण किए गए हैं। कार्यक्रम में सांसद संजय सेठ ने कहा कि हमें शरीर दान को बढ़ावा देना चाहिए। कुछ दिन पहले विश्व हिंदू परिषद के एक वरिष्ठ सदस्य का निधन हुआ और उन्होंने अपना पूरा शरीर दान कर दिया। शारीर दान एक अच्छी परंपरा है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं