हेमंत सोरेन के मुद्दे पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने दिखाये तेवर, कहा-माफी मांगे भाजपा [Ruling party MLAs showed their attitude on the issue of Hemant Soren, said – BJP should apologize]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सूचना के माध्यम से प्रदीप यादव ने हेमंत सोरेन का मामला उठाया। कहा कि सुप्रीम कोर्ट का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत पर स्पष्ट निर्णय बता रहा है कि ED ने मनगढंत केस किया।

उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी और इनके सांसद निशिकांत दुबे ने पहले ही कहा था कि पूरा परिवार जेल जाएगा। साजिश के तहत इन लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजा। अब ज़ब सब स्पष्ट हो गया है। भाजपा के लोग कान पकड़कर माफ़ी मांगें।

झारखंड का भविष्य बर्बाद किया

प्रदीप यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों ने सीएम हेमंत को जेल भेजकर राज्य के युवाओं और झारखंड का भविष्य बर्बाद किया। युवाओं के भविष्य के साथ खेला गया। मुख्यमंत्री के जेल जाने के कारण विकास कार्य प्रभावित हुआ।

ऑपरेशन लोटस के नये स्वरूप से झारखंड प्रभावित हुआः सोनू

झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि मुख्यमंत्री को जेल भेजने के पीछे ऑपरेशन लोटस का नया स्वरूप था। जिससे राज्य प्रभावित हुआ।

इनके बड़बोले सांसद निशिकांत दुबे ने पहले ही घोषणा कर दी थी। साजिश के साथ राज्य के भविष्य के साथ खेला गया।

इसे भी पढ़ें

सीएम हेमंत ने जेल में बिताये लम्हों का दर्द किया साझा, कहा-बच्चों से दूरी सबसे ज्यादा दुखद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं