सत्तापक्ष के विधायक राजभवन में दोबारा अंदर गये

1 Min Read

हेमंत सोरेन गिरफ्तार, कैंप जेल मं रहेंगे, चंपई नये मुख्यमंत्री

रांची। झारखंड से बड़ी खबर है। मु्ख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजभवन पहुंच कर इस्तीफा दे दिया है। ईडी ने साढ़े छह घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उन्हें होटवार जेल नहीं भेजा जायेगा। उन्हें कैंप जेल में रखा जायेगा।

यह कैंप जेल सीएम आवास भी हो सकता है या कहीं और कैंप जेल बनाया जा सकता है। इस बीच सत्तारूढ़ दल के विधायकों ने चंपई सोरेन को नया नेता चुन लिया है और सभी राजभवन पहुंच गये हैं।

उन्होंने राज्यपाल को पत्र सौंप कर आग्रह किया है कि कल यानी गुरुवार को ही दिन के 11 बजे नये मुख्यमंत्री चंपी सोरेन का शपथ ग्रहण करा दिया जाये। परंतु राजभवन में पांच के बाद ही विधायकों को बाहर रहने को कह दिया गया। इससे विधायक नाराज हैं और राजभवन के बाहर हंगामा करते रहे। पर फिर रात नौ बजे सभी विधायकों को अंदर बुला लिया गया।

इसे भी पढ़ें

टाईगर चंपई झारखंड के अगले CM

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं