आरयू के शिक्षकों ने की छुट्टी बढ़ाने की मांग

1 Min Read

रांची। रांची यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन की मीटिंग शुक्रवार को वर्चुअल मोड में हुई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है।

संयोजक डॉ. कंजीव लोचन और अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार ने कहा कि ग्रीष्मावकाश की छुट्टी में पहले ही कटौती हो चुकी है।

अवकाश में परीक्षा और मूल्यांकन कार्य करने वाले शिक्षकों को अर्न लीव देने से संबंधित नोटिफिकेशन आज तक जारी नहीं किया गया है।

इससे शिक्षकों में आक्रोश है। 20 जून से 20 जुलाई तक अवकाश बढ़ाने की मांग की है। साथ ही मई माह का वेतन समय पर देने की मांग की है।

इसके अलावा विवि में प्रमोशन सेल गठित करने की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। मीटिंग में डॉ. आनंद कुमार ठाकुर, महासचिव डॉ. सीमा प्रसाद, सचिव डॉ. विनीता एक्का और कोषाध्यक्ष डॉ. अवधबिहारी ने विचार रखे।

इसे भी पढ़ें

भ्रष्टाचार पर नकेल के लिए झारखंड में होगा ईओयू का गठन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं