JSSC CGL परीक्षा के पहले दिन मेदिनीनगर के होटल से 90 लाख रुपये बरामद [Rs 90 lakh recovered from Medininagar hotel on the first day of JSSC CGL exam]

2 Min Read

पलामू, एजेंसियां: JSSC की ओर से आयोजित जेएसएससी सीजीएल (JSSC CGL) परीक्षा 2023 शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले पुलिस ने पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाने की पुलिस ने मुख्य बाजार स्थित होटल साईं इन के कमरा नं-204 से 90 लाख रुपये नगद बरामद हुए।

21 और 22 सितंबर को हो रही है JSSC CGL की परीक्षा

दरअसल, JSSC के तत्वावधान में 21 और 22 सितंबर को जेएसएससी सीजीएल का परीक्षा हो रही है।

इसको लेकर पलामू के मेदिनीनगर शहर और आसपास के इलाकों में स्थित होटलों और धर्मशालाओं की छानबीन की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, होटल साईं इन में की जा रही छानबीन के दौरान सदन यादव और नितिन कुमार के कमरे में तीन बैग मिले। तो वहीं जांच करने पर बैग में प्लास्टिक से पूरी तरह सील किये हुए 500-500 के नोटों के बंडल मिले। गिनती करने पर रकम 90 लाख पायी गयी।

औरंगाबाद के सदन यादव समेत 2 को पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है। जिस व्यक्ति से पैसे बरामद हुए हैं, उसका नाम सदन यादव है।

वह औरंगाबाद के बिजुलिया का रहनेवाला है। हिरासत में लिये गये दूसरे व्यक्ति का नाम नितिन कुमार है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।

पूछताछ में सदन यादव ने बताया कि वह सोने-चांदी के आभूषण का काम करता है। उसके पास से मिली रकम आभूषणों का कलेक्शन है। वह शहर में अपने सगे-संबंधियों की परीक्षा के कारण शहर में रुका हुआ है।

इसे भी पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीजीएल के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं