रांची। राजधानी रांची में लूट की घटना घटी है। आचार संहिता को लेकर पुलिस द्वारा बरती जा रही सख्ती के बावजूद रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार लूट को अंजाम दे रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक रातू नगर थाना क्षेत्र के मखमंद्रो बाजार के पास एक जमीन व्यापारी से सोने की चेन व 4 लाख रुपये की लूट हुई है।
जानकारी के मुताबिक जमीन कारोबारी संतोष दुबे अपनी एक्सयूवी गाड़ी से ग्राहक को जमीन दिखा कर लौट रहे थे कि तभी अपराधी 4 लाख कैश और सोने की चेन लूट कर फरार हो गए।
सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
बता दें कि हाल के दिनों में लूट एवं छिनतई की खबरें आम हो गई हैं। लगातार लूट की घटनाओं में बढ़ोतरी होने से लोगों में भय का माहौल है।
इसे भी पढ़ें








