झारखंड में फ्री बिजली रक खर्च होंगे 2577.92 करोड़ रुपए [Rs 2577.92 crore will be spent on free electricity in Jharkhand]

1 Min Read

रांची। झारखंड में फ्री बिजली योजना पर 2577.92 करोड़ रुपए खर्च होंगे। ऊर्जा विभाग को ये राशि मुहैया करा दी गई है। मतलब साफ है कि राज्य में बिजली माफी योजना निर्बाध रूप से जारी रहेगी। राज्य सरकार ने अनुपूरक बजट में ऊर्जा विभाग को 2577.92 करोड़ रुपए दिया है।

बिजली बिल माफी योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक फ्री बिजली दी जा रही है। इस योजना से करीब 41 लाख उपभोक्ताओं को फायदा मिल रहा है।

मुफ्त बिजली योजना के तहत उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक का एनर्जी चार्ज, फिक्स्ड चार्ज, इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी भी नहीं देना होगा।

200 यूनिट से ज्यादा खपत पर करना होगा भुगतान, पर मिलेगी सब्सिडीः

जो उपभोक्ता 200 यूनिट से अधिक बिजली इस्तेमाल करेंगे उन्हें पहले की ही तरह सब्सिडी मिलती रहेगी। 200 से 400 यूनिट बिजली इस्तेमाल करने वालों को 2.05 प्रति यूनिट के हिसाब से सब्सिडी मिलेगी। वहीं 400 यूनिट से अधिक बिजली इस्तेमाल करने वाले को 6.65 प्रति यूनिट के हिसाब से पैसे देने होंगे।

इसे भी पढ़ें

झारखंड विधानसभा में 11 हजार 697 करोड़ 45 लाख का अनुपूरक बजट हुआ पेश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं