महिलाओं के खाते में इस दिन आएंगे 2500 रुपये , मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी बड़ी अपडेट [ Rs 2500 will come to women’s account on this day, big update related to Mainiyan Samman Yojana ]

1 Min Read

रांची । हेमंत सोरेन की सत्ता में वापसी के बाद राज्य की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की पांचवी किस्त जल्द ही जारी की जाएगी।

विधानसभा चुनाव से पहले हुई अंतिम कैबिनेट बैठक में हेमंत सरकार ने 2500 रुपये देने का निर्णय लिया था, और अब सरकार बनने के बाद कल्याण विभाग इस राशि को भेजने की तैयारियों में जुट गया है।

मंईयां सम्मान योजना का रजिस्ट्रेशन लगातार जारी है, और हेमंत सोरेन की नई सरकार बनने के बाद इसे लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं।

उम्मीद जताई जा रही है कि 11 दिसंबर को पांचवी किस्त भेजी जाएगी। इस योजना के तहत 57 लाख महिलाओं के खाते में 2500 रुपये की राशि भेजी जाएगी।

चुनाव के दौरान चौथी किस्त पहले ही महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी थी, जब नवंबर में 1000 रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

आचार संहिता लागू होने से पहले हेमंत सरकार ने यह ऐलान किया था कि दिसंबर से महिलाओं के खाते में 2500 रुपये भेजे जाएंगे।

इसे भी पढ़ें

मंईयां सम्मान योजना की राशि अब 2500 रुपए, दिसंबर से मिलेगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं