जमशेदपुर में टोल प्लाजा पर 22 लाख मिले, जांच शुरू

1 Min Read

जमशेदपुर। जमशेदपुर में एक टोल प्लाजा पर वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने एक कार से 22 लाख रुपये कैश जब्त किये है।

जमशेदपुर और सरायकेला जिला को जोड़ने वाले आदित्यपुर टोल प्लाजा पर जांच के दौरान एक KIA कार से लगभग 22 लाख 30 हजार 820 रुपए बरामद किये गये हैं।

थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह के अनुसार एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर SDPO के निर्देश पर टोल ब्रिज के समीप चेकिंग लगाया गया था।

इसी दौरान एक काले रंग के एसयूवी को रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उक्त धनराशि बरामद की की गई।

जिसे विधिवत जप्त करते हुए विभाग को सूचित कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों से प्राप्त निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल जिनके पास से पैसे बरामद किए गए हैं उन्हें पैसों से संबंधित ब्यौरा जमा करने कहा गया है।

इसे भी पढ़ें

बोकारो स्टील प्लांट में कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस लिकेज होने से अफरा तफरी का माहौल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं