Operation Satark:
रांची। रांची रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई की। देर रात ट्रेन संख्या 18622 एक्सप्रेस की जांच के दौरान आरपीएफ की फ्लाइंग टीम और रांची पोस्ट के अधिकारियों ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा, जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। पकड़े गए युवकों की पहचान प्रियांशु कुमार और नितीश कुमार के रूप में हुई। दोनों बिहार के बेगूसराय जिले, तेघड़ा थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
विदेशी शराब जब्त
जांच में उनके बैग से कुल 19 बोतलें विदेशी शराब मिलीं, जिनमें ब्लेंडर्स प्राइड और सिग्नेचर ब्रांड की 750 मिलीलीटर की बोतलें शामिल थीं। कुल शराब की मात्रा 14.25 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 17,640 रुपये बताई गई है। दोनों आरोपी शराब को बिहार ले जाकर ऊंचे दाम पर बेचने की योजना बना रहे थे।
आरपीएफ ने जब्त शराब और दोनों आरोपियों को आबकारी विभाग, रांची के हवाले कर दिया।
इसे भी पढ़ें
