रांची में महिला से रुपयों भरा बैग छीन कर लुटेरे फरार

1 Min Read

रांची। राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र में महिला के साथ छिनतई हुई है। लुटेरे महिला से डेढ़ लाख रुपये का भरा बैग छीन कर फरार हो गये हैं।

महिला डोरंडा थाना क्षेत्र में केनरा बैंक शाखा से पैसे निकाल कर घर जा रही थी। रास्ते में बाइक पर सवार दो अपराधियों ने महिला के हाथ से पैसों से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गए।

इस संबध में महिला के बेटे ऋषि ने डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह केनरा बैंक शाखा से पैसे निकाल कर पास में ही अपने फ्लैट में जाने के लिए निकली थी।

जैसे ही वह बैंक से थोड़ी ही दूर पहुंची थी कि पीछे से दो बाइक सवार अपराधी आए और उनके हाथ से पैसों से भरा बैग छीन लिया और तेजी से भाग निकले।

छिनतई के दौरान महिला गिरते गिरते बची। पुलिस उक्त क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है. ताकि अपराधियों के बारे में सुराग मिल सके।

इसे भी पढ़ें

अंबा प्रसाद के भाई अंकित और सीओ शशिभूषण को भी ईडी का समन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं