बस और ट्रक में भीषण टक्कर, एक की मौत व दर्जनों घायल [Horrible collision between bus and truck, one dead and dozens injured]

1 Min Read

Road Accident:

हजारीबाग। हजारीबाग में यानी मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। चरही के पास एनएच पर यात्रियों से भरी एक बस और माल लदे एक ट्रक में भयंकर टक्कर हो गयी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक पलट गया। वहीं, बस की परखच्चे उड़ गये। बस का ड्राइवर सीट और स्टेयरिंग के बीच फंसा रह गया। उसकी मौत हो चुकी है। वहीं, बस में सफर कर रहे अधिकतर यात्री बेतरह जख्मी हो गये।

किसी का माथा फट गया तो किसी का पैर कट गया। किसी का हाथ अलग हो गया तो कोई पूरा लहुलूहान हो गया। हर तरफ खून नजर आ रहा है। टक्कर के बाद जख्मी लोगों की चीख-चित्कार से पूरा इलाका दहल उठा। सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग के दनुआ घाटी में 2 ट्रकों की टक्कर, चालक गंभीर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं