ससुराल जा रहे एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत [A person going to his in-laws’ house died in a road accident]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

Road Accident:

कोडरमा। कोडरमा के यनगर थाना क्षेत्र के तेतरोन पंचायत के ग्राम पांडु में दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक शख्स की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृत व्यक्ति की पहचान 45 साल के धर्मेंद्र कुमार सिंह के तौर पर की गयी। धर्मेंद्र जयनगर थाना क्षेत्र के महुआटांड़ का रहने वाला था। घटना मंगलवार सुबह की है। आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक धर्मेंद्र कुमार सिंह अपने ससुराल मरकच्चो से घर आ रहा था।

इस दौरान पांडु के समीप कोडरमा की ओर से अपाची (जेएच 12 एस 9687) से तेज रफ्तार से आ रहे धर्मेंद्र कुमार सिंह की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। अपाची पर सवार चालक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

Road Accident: मृतक के परिवार में है दो बेटे और पत्नी

जानकारी के अनुसार मृतक धमेंद्र के परिवार में पत्नी के अवाला तीन बेटे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर थानेदार बबलू कुमार, परसाबाद पिकेट प्रभारी अरविंद हांसदा , एसआइ नरहरि सिंह मुंडा कई पुलिस जवान घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

परिजन सड़क से शव को उठाने नहीं दे रहे थे। पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से समझाने बुझाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इसे भी पढ़ें

अज्ञात वाहन की चपेट में आया कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं