HEC कर्मियों की समस्या को लेकर CMD से मिलेगा राजद

1 Min Read

रांची। राजद का एक प्रतिनिधमंडल एचईसी कर्मियों की समस्याओं को लेकर सोमवार को कंपनी के सीएमडी से मिलेगा। यदि इसके बाद भी कर्मियों का वेतन भुगतान नहीं हुआ, तो राजद आंदोलन करेगा।

राजद प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी एवं एचईसी नागरिक परिषद के अध्यक्ष कैलाश यादव ने एचईसी प्रबंधन को आगाह किया है कि अविलंब सप्लाई कर्मियों को प्लांट के अंदर जाने का आदेश जारी कर श्रम कानून का पालन करें।

यादव ने कहा कि एचईसीकर्मियों को 22 महीना का बकाया वेतन एक साथ निर्गत करे और मासिक वेतन नियमित करने का ऑर्डर निकाले अन्यथा श्रम कानून के उलंघन करने के खिलाफ एचईसी प्रबंधन के सर्वोच्च पदाधिकारियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

यादव ने कहा कि वर्षो से मजदूरों के साथ शोषण हो रहा है बीजेपी के तमाम सांसद और देश के प्रधानमंत्री ऐसे गंभीर विषयों पर चुप है।

यह जनविरोधी और मजदूर विरोधी रवैया है। इसे लेकर राजद सरकार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम करेगा।

उन्होंने कहा कि प्रबंधन से बातचीत के बाद आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जायेगी।

इसे भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ के वीजापुर में फिर 3 नक्सली ढेर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं