Sudhivya Sonu: मंत्री सुदिव्य सोनू के बयान पर राजद ने तरेरी आंखें

2 Min Read

Sudhivya Sonu:

रांची। झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा राजद नेताओं को “धूर्त” कहे जाने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने इस बयान की निंदा करते हुए इसे अत्यंत पीड़ादायक और अपमानजनक बताया।

महत्वपूर्ण राजनीतिक दल है राजदः

कैलाश यादव ने कहा कि राजद बिहार की सबसे बड़ी और मजबूत पार्टी है। उन्होंने याद दिलाया कि बिहार में आगामी चुनाव में मुख्य मुकाबला राजद गठबंधन और राजग (NDA) के बीच है। साथ ही इंडी गठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव इसके नेता हैं।

सीएम हेमंत राजद के दिल मेः

यादव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी झामुमो के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सराहना करते हुए कहा कि वे राजद के दिल में हैं, लेकिन उनके ही मंत्री द्वारा राजद नेताओं को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करना निंदनीय है।

बिहार में झामुमो को सीट नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्णः

उन्होंने यह भी कहा कि झामुमो को बिहार में सीट साझा करने में जगह नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही दावा किया कि बिहार में इस बार बदलाव तय है और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

कैलाश यादव ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव देश के सबसे बड़े सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के प्रतीक नेता हैं और पार्टी हर हाल में भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें

Minister Sudhivya Sonu: बाइक से ही श्रावणी मेले में व्यवस्था देख रहे मंत्री सुदिव्य सोनू


Share This Article