RIMS: डेंटल ओटी और 24 घंटे सेंट्रल लैब शुरू

3 Min Read

RIMS:

रांची। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में डेंटल ऑपरेशन थिएटर और 23 घंटे सेंट्रल लैब शुरू हो गये हैं। मरीजों के हित में ये नई स्वास्थ्य सेवाएं शुरू की गई हैं। डेंटल कॉलेज में ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की सुविधा शुरू की गई है, जिससे अब दांत संबंधी जटिल सर्जरी की जा सकेगी। इस नई सुविधा के साथ 22 बेड का वार्ड भी शुरू किया गया है और जल्द ही 3 बेड के आईसीयू की भी शुरुआत की जाएगी।

24 घंटे अब जांच की सुविधाः

रिम्स में अब सेंट्रल लैब को अब 24 घंटे शुरू कर दिया गया है। इससे मरीजों को अब सभी प्रकार की जांच सुविधाएं दिन-रात उपलब्ध रहेंगी। लैब के संचालन को और अधिक सुविधाजनक बनाने हेतु इंडोर मरीजों के लिए 4 काउंटर तथा आउटडोर मरीजों के लिए 6 काउंटर बनाये गए हैं। मरीज अब एक ही स्थान पर सैंपल जमा करने से लेकर रिपोर्ट प्राप्त करने तक की सभी सेवाएं पा सकेंगे, जिससे उन्हें अनावश्यक रूप से इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

मरीजों को दलालों से मिलेगा छुटकाराः

रिम्स निदेशक प्रो (डॉ) राजकुमार ने बताया कि, “इस व्यवस्था से मरीजों को दलालों से छुटकारा मिलेगा, क्योंकि अब जांच कराने की जिम्मेदारी संबंधित डॉक्टरों पर होगी। यह पहल पारदर्शिता और मरीजों की सुविधा दोनों को बढ़ावा देगी। अभी मरीज हित में सेवाएं शुरू कर दी गई हैं, लेकिन दोनों स्थानों का विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री व अपर मुख्य सचिव का समय मिलने पर करवाया जाएगा।”

मौके पर डीन डॉ शशिबाला सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ, डीन छात्र कल्याण डॉ शिवप्रिय, अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ शैलेश त्रिपाठी, उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन व डॉ अजय कुमार, जीन एवं जीनोमिक्स विभागाध्यक्ष डॉ अनूपा प्रसाद, सेंट्रल लैब इंचार्ज डॉ अमित कुमार, डेंटल कॉलेज प्राचार्य डॉ जयप्रकाश एम बी, सब डीन डॉ प्रशांत गुप्ता, ओरल और मैक्सिकोफेशल सर्जरी विभाग से डॉ वी के प्रजापति, डॉ अजय शाही, डॉ ओम प्रकाश, PWD विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक महतो, कनीय अभियंता कृष्ण मुरारी तथा अन्य चिकित्सक और पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

RIMS Director: डॉ शशिबाला सिंह को मिली रिम्स निदेशक की जिम्मेदारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं