रिम्स की महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी, मचा हड़कंप [RIMS woman doctor molested, creates stir]

2 Min Read

रांची। रिम्स के कैंसर विभाग की एक महिला जूनियर रेजिडेंट नॉन एकेडमिक डॉक्टर से लिफ्ट में छेड़खानी का मामला सामने आया है।

डॉक्टर के शोर मचाने पर आरोपी को पकड़ लिया गया है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

इधर इस घटना के बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। डॉक्टर एकजूट होकर इस घटना का विरोध कर रहे हैं।

लिफ्ट में हुई छेड़खानी

महिला डॉक्टर के साथ यह घटना तब घटी जब वह अपनी ड्यूटी की रिपोर्ट करने जा रही थी।

रिम्स जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन से मिली जानकारी के अनुसार मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया गया और उसे रिम्स के इंटीग्रेटेड पुलिस कंट्रोल रूम ले जाया गया, जहां से उसे बरियातू थाना भेज दिया गया।

पूरी घटना की जानकारी जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने ऑन्कोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ अजीत को दे दी है।

जेल भेजा गया आरोपी को

रिम्स में महिला जूनियर डॉक्टर्स के साथ लिफ्ट में छेड़खानी मामले की जानकारी देते हुए बरियातू थाना की ओर से बताया गया कि रिम्स की ओर से एक मामला दर्ज कराया गया है।

इस मामले में आरोपी जो खुद को मधुपुर का रहने वाला बता रहा है उसे सुसंगत धाराओं में बिरसा मुंडा आदर्श कारा भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

रिम्स में होमगार्ड और जूनियर डॉक्टरों के बीच मारपीट, दर्जनों घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं