RIMS management road block: रिम्स प्रबंधन ने बंद किया खिजुरिया टोली का रास्ता, 50 घर प्रभावित

2 Min Read

RIMS management road block

रांची। रिम्स प्रबंधन ने खिजुरिया टोली का रास्ता बंद कर दिया है। इससे करीब 50 घरों के लोग प्रभावित हो गये हैं।
रिम्स के लिए अधिग्रहित भूमि पर अतिक्रमण हटाने के दौरान इस रास्ते को ब्लाक किया गया है। यह रास्ता डीआइजी ग्राउंड को खिजुरियाटोली से जोड़ता है। रास्ता बंद होने से आसपास के लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है।

मसना स्थल की घेराबंदी का विरोध

खिजुरिया तालाब के आगे बसे मुहल्ले में लगभग 50 घर हैं। मुहल्ले के प्रवेश द्वार पर स्थित मसना स्थल के पास घेराबंदी के लिए खुदाई शुरू की गई थी, लेकिन स्थानीय निवासियों के विरोध के बाद काम रोक दिया गया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मसना स्थल को घेराबंदी में शामिल नहीं किया जाएगा।

डीआइजी ग्राउंड के चारो ओर हो रही बाउंड्री

इधर, रिम्स प्रबंधन की ओर से डीआईजी ग्राउंड के चारों तरफ बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए पिलर डालने का कार्य शुरू हो चुका है। रिम्स की जमीन पर बने आनंदम अपार्टमेंट के सभी फ्लैटों की दीवारें तोड़ दी गई हैं। फिलहाल केवल ढांचा बचा है, जिसे हटाया जा रहा है।

इसके अलावा आनंदम अपार्टमेंट के आगे स्थित कैलाश कोठी सहित छह अन्य मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

Share This Article