रिम्स में स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार, मरीजों के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लागू

1 Min Read

RIMS health services update

रांची। रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में मरीजों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े निर्णय लिए गए हैं। रीजनल आई इंस्टीट्यूट में 103 नए पद सृजित किए गए हैं और नेत्र व ईएनटी विभागों को नई 114-बेड वाली बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा। नीट की तैयारी के लिए छात्रों के लिए कोचिंग क्लास शुरू की जाएगी, जिसमें 30 छात्र शामिल होंगे। एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न्स का मानदेय 26,300 से बढ़ाकर 30,070 रुपये किया गया। अंत्येष्टि सहायता में बदलाव करते हुए परिवारों को अब 5,000 रुपये तुरंत यूपीआई के माध्यम से मिलेंगे।

रिम्स कैंपस में पानी की समस्या हल करने के लिए वॉटर प्यूरिफायर लगाए जाएंगे और SOP लागू होगी। ट्रॉमा सेंटर की 78 बेड वेंटिलेटर-युक्त होंगे और 100 नए वेंटिलेटर खरीदने की मंजूरी दी गई। सेंट्रल इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर के 171 पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी।

Share This Article