RIMS Director: डॉ शशिबाला सिंह को मिली रिम्स निदेशक की जिम्मेदारी [Dr. Shashibala Singh got the responsibility of RIMS director]

2 Min Read

RIMS Director:

रांची। डॉ शशिबाला सिंह को रिम्स का अंतरिम प्रभारी निदेशक बनाया गया है। संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है। बीती देर रात रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया था। संबंधित आदेश रात में ही जारी कर दिया गया था। इसमें कहा गया है कि डॉ राजकुमार ने पद पर रहने के दौरान मंत्रिपरिषद, शासी परिषद और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन नहीं किया।

RIMS Director:

स्वास्थ्य मंत्री सह रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि रिम्स अधिनियम-2002 द्वारा निर्धारित उद्देश्य को पूरा करने में डॉ राजकुमार की सेवा संतोषजनक नहीं पाई गई। इसलिए उन्हें तीन महीने का वेतन-भत्ता देते हुए तत्काल प्रभाव से निदेशक से पद से हटाया गया है।

RIMS Director: टूर पर हैं डॉ राजकुमार, हुआ था विवाद

इस फैसले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी अनुमोदन है। बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को रिम्स शासी परिषद की 59वीं बैठक के दौरान डॉ राजकुमार के साथ कुछ मुद्दों पर विवाद हुआ था। डॉ राजकुमार फिलहाल टूर पर हैं और उन्होंने निदेशक का प्रभार डीन डॉ शशिबाला सिंह को सौंपा था। वहीं, अब डॉ शशिबाला सिंह को ही रिम्स निदेशक का अंतरिम प्रभार दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

रिम्स में दवाइयों की किल्लत, प्रबंधन को संदेह: मरीजों को बाहर से खरीदनी पड़ रही दवाइयां 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं