XTREME BAR हत्याकांड में प्रयुक्त राइफल तुपुदाना से बरामद

2 Min Read

रांची। रांची के चर्चित एक्सट्रीम बार गोलीकांड का पुलिस ने पूरा खुलासा कर दिया है। गोलीकांड में इस्तेमाल हई राइफल को रांची पुलिस ने तुपुदाना से बरामद कर लिया है।

राइफल को मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह के भाई की गाड़ी से बरामद किया गया है। राइफल के साथ पुलिस ने 30 राउंड जिंदा कारतूस और तीन खोखा भी बरामद किया है।

राइफल को छिपाने के आरोप में तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो आरोपी अभिषेक के स्टाफ हैं, जिनका नाम पंकज कुमार और सुमित सिंह है।

वहीं तीसरा गिरफ्तार आरोपी का नाम आलोक कुमार है। आलोक अभिषेक सिंह के भाई का दोस्त है, इसी ने राइफल को तुपुदाना में ई-ऑन कार की डिक्की में छुपाया था।

बता दें कि पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक को हत्या के 15 घंटों के भीतर ही बिहार के गया से गिरफ्तार कर लिया था।

कड़ी पूछताछ के बाद अभिषेक ने खुलासा किया कि राइफल तुपुदाना के इन्सलरी चौक स्थित लक्ष्य ऑटोमोबाईल में छुपाया गया है।

पुलिस की टीम वहां पहुंची और हथियार को बरामद कर अपने कब्जे में लिया। साथ ही पुलिस ने मौके से चार वाहनों को भी बरामद किया है।

बता दें कि पुलिस इस केस में इस बिंदु पर भी काम कर रही है कि अभिषेक सिंह को ये राइफल किसने मुहैया कराया है। पुलिस जल्द इसका भी खुलासा करेगी।

इसे भी पढ़ें

जयराम रमेश बोले-चुनाव आयोग ने शिकायतों पर नहीं की कोई कार्रवाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं