जदयू महिला मोर्चा की कार्यकारी अध्यक्ष बनीं रेणु गोपीनाथ पन्निकर

1 Min Read

रांची : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद  खीरू महतो  ने  जदयू महिला प्रकोष्ठ का कार्यकारी अध्यक्ष रेणु  गोपीनाथ पन्निकर को मनोनीत किया है।

इस पद पर मनोनयन के बाद उन्हें बधाई देते हुए खीरु महतो ने ये उम्मीद जतायी है कि  रेणु  गोपीनाथ पन्निकर  संविधान के अनुरूप समर्पित हो कर कार्य करेंगी और उनके इस पद ग्रहण से जदयू महिला मोर्चा मजबूत होगा।

इस मौके पर पार्टी के नेता आफ़ताब जमील, श्रवण कुमार, संजय कुमार सिंह, निर्मल सिंह, कामेश्वर नाथ दास, दुष्यंत पटेल , विनय भरत , भगवान सिंह तथा अन्य ने उन्हें बधाई दी।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं