Remove black glass:
रांची। रांची पुलिस ने वाहनों के शीशा में लगे काले फिल्म को हटाने के लिए मंगलवार से अभियान शुरू किया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के आदेश पर रांची शहर के अलग-अलग हिस्से में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के द्वारा वाहनों के शीशा से काली फिल्म हटाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।
जर्माना भी लगाया जा रहाः
पुलिस ने मंगलवार को कई वाहनों को रुकवाया और शीशे से काली फिल्म हटवाई। साथ ही उन वाहनों पर जुर्माना भी लगाया। पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वाहनों में काली फिल्म, प्रेशर हॉर्न, साइलेंसर को मॉडिफाइ कर आवाज निकाल कर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश है। इसी निर्देश के तहत अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें







