पिस्का नगड़ी। नगड़ी प्रखंड की चेटे पंचायत भवन में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना निबंधन शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय विधायक राजेश कच्छप, बीडीओ दीपाली भगत, प्रमुख मदुवा कच्छप,मुखिया रेणु बाला मिंज ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया।
विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि आज का दिन खुशियों का दिन है, उत्सव मनाने का दिवस है। हमारी सरकार राज्य की आधी आबादी नारी शक्ति को सशक्त, मजबूत, आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रत्येक महीने एक हजार, साल के बारह हजार रुपया देगी यानी की हर पंचायत को 40 लाख रुपया देगी।
सरकार मां और बहनों को सामान सम्मान दे रही है। नगड़ी बीडीओ दीपाली भगत ने कहा कि सरकार की इस योजना को बेहतर तरीके से क्रियान्वन करने में हमारी पूरी टीम लगी हुई है और हम लोगों की यह पूरी प्रयास है की सरकार जिस उद्देश्य के साथ इस योजना की शुरुआत की है जिन लोगों के लिए शुरूआत किया है उन लोगों को यह लाभ पहुंच सके उसके लिए हमारी पूरी टीम दिन रात मेहनत करेगी और हर वर्ग हर समूह और आखिरी पंक्ति तक की आखिरी महिलाओं तक इस योजना का लाभ पहुंचाने का काम करेगी।
उद्घाटन शिविर में स्थानीय विधायक राजेश कच्छप, नगड़ी प्रखंड प्रमुख मधुवा कच्छप, चेटे पंचायत की मुखिया रेणु बाला मिंज, पंचायत सचिव अनिल महतो, समाज सेवी माधो कच्छप, पंचायत समिति सदस्य दुर्गी पूर्ति, के. एल. सोनी, शैलेंद्र मुंडा, सुरेश मिंज, रौशन, मिंज, बजरंग महतो और दर्जनों सामाजिक अगुआ उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें
सीएम हेमंत का ऐलानः 21 से 49 साल की महिलाओं को मिलेगी सम्मान राशि








