Registered post service:
रांची। भारत सरकार के संचार मंत्रालय अंतर्गत डाक विभाग ने 1 अक्टूबर 2025 से डाक सेवाओं में बड़ा संशोधन किया है। अब पारंपरिक रजिस्टर्ड पोस्ट सेवा को समाप्त कर उसे स्पीड पोस्ट में शामिल कर दिया गया है। इसके तहत अब पंजीकरण की सुविधा केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही उपलब्ध होगी।
पंजीकरण शुल्क ₹5 (जीएसटी अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। स्पीड पोस्ट लेखों की सुरक्षित डिलीवरी के लिए ओटीपी आधारित डिलीवरी प्रणाली शुरू की गई है। इस सुविधा के लिए प्रति लेख 5 रुपए (जीएसटी अतिरिक्त) अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।
साथ ही, अब बीमा सुविधा भी केवल स्पीड पोस्ट दस्तावेजों और पार्सलों के लिए ही उपलब्ध होगी।
डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट की दरों में भी संशोधन किया है। नई दरें दूरी और वजन के आधार पर तय की गई हैं। 50 ग्राम तक के स्थानीय लेख के लिए शुल्क 19रु. होगा, जबकि 500 ग्राम तक के लेख के लिए अधिकतम 93 रुपए तक शुल्क लिया जाएगा। यह जानकारी रांची डाक मंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक ने दी। यह बदलाव डाक सेवाओं को अधिक डिजिटल, तेज और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
दूरी व वजन के आधार पर स्पीड की तय दरः
स्थानीय 19 24 28
200 किमी तक 47 59 70
201-500 किमी 47 63 75
501-1000 किमी 47 68 82
1001-2000 किमी 47 72 86
2000 किमी से अधिक 47 77 93
इसे भी पढ़ें
डाक विभाग में ग्रामीण सेवक के पद पर बंपर बहाली, ऐसे करें आवेदन








