झारखंड के मॉडल स्कूलों में 800 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू [Recruitment process of 800 teachers started in model schools of Jharkhand]

2 Min Read

रांची। झारखंड के मॉडल स्कूलों में 800 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग वित्तीय वर्ष 2025-26 में ये नियुक्तियां करेगा।

राज्य में 89 मॉडल स्कूलः

राज्य के 89 प्रखंडों में मॉडल स्कूल चल रहे हैं, जिनमें कुछ को मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बदला गया है। इन स्कूलों में छठी से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम में कराई जाती है।

अभी अस्थाई शिक्षकों के भरोसे चल रहे स्कूलः

अभी इन स्कूलों में शिक्षक एडहॉक और प्रतिनियुक्ति के आधार पर पढ़ा रहे हैं। हाईस्कूल और प्लस टू स्कूलों में कम से कम 11 शिक्षको की जरूरत होती है। इस हिसाब से देखा जाए तो 800 से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती होगी। अगर छात्रों की संख्या ज्यादा होती है, तो विषयवार और भी शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

हॉस्टल भी बनेंगेः

इसके अलावा मॉडल स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए छात्रावास की सुविधा भी दी जाएगी। कई छात्र दूसरे प्रखंडों या जिलों से इन स्कूलों में पढ़ना चाहते हैं, लेकिन रहने की सुविधा न होने की वजह से वे नामांकन नहीं ले पाते। अब छात्रावास बनने के बाद वे यहां रहकर आसानी से पढ़ाई कर सकेंगे। कुछ स्कूलों में छात्रावास निर्माण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें

मंत्री रामदास सोरेन का ऐलान- जल्द होगी 26 हजार शिक्षकों की बहाली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं