JSSC ने मांगा आवेदन
रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने औद्योगिक प्रशिक्षण पदाधिकारी की नियुक्ति का विज्ञापन निकाला है। यह नियुक्ति नियमित और बैकलॉग दोनों तरह की है। बहाली 37 विभिन्न ट्रेड्स में की जाएगी। रिक्त पदों की संख्या 902 है।
इसके लिए रजिस्ट्रेशन 23 जून से 22 जुलाई तक चलेगा। परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई है। फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंट आउट 26 जुलाई तक लिया जा सकता है। 28 से 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन या सुधार किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए 100 रुपये परीक्षा फीस है। राज्य के ST-SC उम्मीदवारों को 50 रुपये देने होंगे।
रिक्त पदों का विवरण इस प्रकार है
ड्राइंग में 95, गणित में 90, इलेक्ट्रिकल में 153, थिएटर में 144, मैकेनिक जनरल इलेक्ट्रॉनिक इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक में 42, वेल्डर में 74, मैकेनिक डीजल में 02, सर्वेयर में 18, मैकेनिक ट्रैक्टर में 02, प्लंबर में 20, रेफ्रीजरेशन एंड एयर कंडीशनर टेक्नीशियन में चार, मशीनिस्ट में 20, वायरमैन में 10, मशीनिस्ट ग्राइंडर में दो, टर्नर में 26, मैकेनिक मोटर व्हीकल में 18, ड्राफ्ट्समैन सिविल में छह, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में आठ, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल में आठ, सिविंग टेक्नोलॉजी में 12, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी में छह, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी में 24, फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट में छह, सेट मेटल वर्कर में दो, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट में छह, कारपेंटर में छह, मॉल्डर एंड फाउंड्रीमैन में आठ, एग्रो प्रोसेसिंग में दो, सोलर टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल में आठ, बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर में आठ, मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स अप्लायंसेज में छह, स्मार्टफोन कम एप टेस्टर में दो, विविंग टेक्नीशियन फोर सिल्क एंड वूलन फैब्रिक में दो, फ्रूट्स एंड वेजिटेबल प्रोसेसिंग में दो, फिजियोथैरेपी टेक्नीशियन में चार, मैकेनिक टू व्हीलर थ्री व्हीलर में छह और लिफ्ट एंड एक्सीलेटर मैकेनिक के दो पद हैं।
ऐसे होगा सेलेक्शन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसे मुख्य परीक्षा नाम दिया गया है। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी। लिखित परीक्षा में तीन पेपर होंगे। परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय उत्तर वाले होंगे। परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी होगा। प्रत्येक पेपर की परीक्षा अवधि 2 घंटे की होगी। तीनों ही पेपर के प्रत्येक प्रश्न तीन अंक के होंगे। सही उत्तर के लिए तीन अंक मिलेंगे। जबकि गलत उत्तर के लिए एक अंक काट लिए जाएंगे।
ऐसा होगा प्रश्नपत्र
परीक्षा का पहला पेपर दो हिस्से में होगा। पहला हिस्सा भाषा ज्ञान का होगा। जिसमें हिंदी भाषा से 25 प्रश्न और अंग्रेजी भाषा से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरा हिस्सा सामान्य ज्ञान का होगा। जिसमें झारखंड राज्य से संबंधित 30 प्रश्न, सामान्य विज्ञान से संबंधित 10 प्रश्न, सामान्य गणित से संबंधित 10 प्रश्न, मानसिक क्षमता जांच से 10 प्रश्न और कंप्यूटर ज्ञान से 10 प्रश्न होंगे। इस तरह कुल 120 प्रश्न होंगे। यह पेपर क्वालीफाइंग होगा। उम्मीदवार को 30% अंक लाना होगा।
दूसरा पेपर चिन्हित क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा का होगा। यह पेपर भी क्वालीफाइंग होगा। इस पेपर को भी पास करने के लिए उम्मीदवार को 30 फीसदी अंक लाना होगा।
तीसरा पेपर तकनीकी ज्ञान का होगा। इसमें 120 प्रश्न होंगे। इसका सिलेबस संबंधित ट्रेड के हिसाब से होगा। लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया होगी। मेरिट लिस्ट के आधार पर ही जॉइनिंग दिया जाएगा।








