शपथ लेने चंपई पहुंचे राजभवन, बाकी विधायक हैदराबाद रवाना

2 Min Read

रांची। झारखंड की राजनीति पक छाया धूंध धीरे-धीरे छंटने लगा है। बावजूद इसके सियासी तपिश अभी कम नहीं हुई है। एक ओर महागठबंधन के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण करन राजभवन पहुंच गये हैं।

उनके साथ आलमगीर आलम, बसंत सोरेन और सत्यानंद भोक्ता भी हैं। कबा जा रहा है कि आलमगीर आलम और बसंत सोरेन डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा सत्यानंद भोक्ता को भी मंत्री पद की शपथ दिलायी जायेगी।

वहीं, दूसरी ओर महागठबंधन के बाकी सारे विधायकों को हैदराबाद भेजा जा रहा है। सारे विधायक बस में सवार होकर एयरपोर्ट के लिए निकल गये हैं। कहा जा रहा है कि अगले कुछ दिनों ये सारे विधायक हैदराबाद में ही रहेंगे।

10 दिनों के अंदर जब फ्लोर टेस्टिंग होगी, तब इन विधायकों को पुन: रांची लाया जायेगा। कहा जा रहा है कि महगठबंधन के नेताओं ने सेफ मोड अपनाते हुए यह निर्णय लिया है, ताक अपने विधायकों को हॉर्स ट्रेडिंग से बचाया जा सके।

गठबंधन के नेताओं को अंदेशा है कि इन शपथ ग्रहण के बाद भी इन दस दिनों में वधायकों की खरीद-परोख्त की कोशिश हो सकती है। इसके मद्देनजर विधायकों को सुरक्षित जगह भेजा जा रहा है।

बता दें कि इससे पहले भी गुरुवार की रात विधायक हैदराबाद जाने के लिए निकले थे। वे दो चार्टर्ड प्लेन में बैठ भी गये थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से फ्लाइट कैंसिल हो गई और सभी विधायक वापस सर्किट हाउस लौट आये। एक बार दो बसों में सवार होकर सभी विधायक सर्किट हाउस से एयरपोर्ट के लिे निकल गये हैं।

इसे भी पढ़ें

आज झारखंड पहुंचेंगे राहुल गांधी, पाकुड़ से होगी एंट्री

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं