रांची : देशभर में लोकसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के मकसद से चुनाव आयोग की ओर से भी विभिन्न अभियानों का संचालन किया जा रहा है।
इसे लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने सोमवार को धुर्वा स्थित मुख्य निर्वाचन कार्यालय में प्रेसवार्ता की।
इसी कड़ी उन्होंने 3 मिनट का रैप और नागपुरी गाना तथा इलेक्शन मस्कट आई भाई को भी लॉन्च किया।
उन्होंने कहा कि आई भाई एक इलेक्शन मस्कट है जिसके जरिये मतदाता सूची से लेकर वोट देने तक की जानकारी ले सकेंगे।
आई भाई 3D में लगभग सभी बूथ पर मौजूद रहेगा। इस मस्कट में “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम” का संदेश भी दिया गया है।
चुनाव के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जगह-जगह बैनर लगाये जायेंगे।
के रवि कुमार ने कहा कि एक भी वोट छूटे नहीं इसका ध्यान रखा जा रहा है। जो लोग चुनाव के समय ड्यूटी पर रहते है वो भी पोस्टल बैलेट के जरिए वोट कर सकें, इसकी भी तैयारी पूरी कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि अगर कोई एयरपोर्ट पर ड्यूटी कर रहा है या कोई पत्रकार चुनाव ड्यूटी में है।
सभी का वोट किसी भी कीमत पर छूटने नहीं दिया जाएगा। चुनाव के दौरान पहले की तरह गाड़ियों को नहीं पकड़ा जा रहा है।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़े इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें
‘आप’ को रोकने के लिए आबकारी नीति में आतिशी, सौरभ भारद्वाज के नाम उछाले गए: जैस्मीन शाह









