रातू हुरहुरी जामा मस्जिद कमिटी की त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न [Ratu Hurhuri Jama Masjid Committee’s triennial elections concluded]

2 Min Read

सिंकदर सदर व असफाक अंसारी बने सेकेट्री

5 पद के लिये खड़े थे 9 प्रत्याशी

245 में 341 वोटरों ने किया मतदान

रातू। प्रखंड के हुरहुरी जामा मस्जिद कमिटी का त्रिवार्षिक चुनाव  रविवार को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।

प्रखंड अंजुमन कमेटी की देख रेख व चुनाव कमेटी की निगरानी में बैलेट पेपर के जरिये मतदान कराया गया।

245 मतदाताओं में 141वोटरों ने अपने प्रत्याशियों को वोट किया। उम्मीदवार में सदर पद  के लिए 2, सेकेट्री 2 , खजांची के लिए 2, उप सदर 2 ,उप सेकेट्री के लिए 1 कुल 9 प्रत्याशी मैदान में थे। 

चुनाव संपन्न होने के बाद मतों की गिनती के उपरांत  विजय प्रत्याशियों की घोषणा की गई जिसमें सदर पद के उम्मीदवार सिंकदर अंसारी 141 वोट लाकर कलामुद्दीन अंसारी  को 52 वोटो से मात देकर सदर बने। कलामुद्दीन को कुल 89 वोट मिले थे।

वही 138 वोट लाकर अशफाक सेकेट्री,118 वोट लाकर जबीर उप सदर व 126 वोट लाकर हकीम अंसारी खजांची बने।

उप सेकेट्री पद के लिए सिर्फ एक प्रत्याशी इस्तियाक अंसारी ने अपना पर्चा दाखिल किया था।

इसलिए वे निर्विरोध उप सेकेट्री बना।। विजय प्रत्याशियों को कमिटी के लोगो ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। 

चुनाव कराने में प्रखंड अंजुमन कमेटी के सदर अत्ताउल्लाह अंसारी,अजमुल हक, अनिसुल रहमान ,मुख्तार अंसारी अंजुम खान, चुनाव कमेटी के शमीम बड़ेहार, जियाउल हक, हकीम , हाजी नौशाद, कलाम,रजब अली, इमरान खान, जाकिर अंसारी, मियांजान अंसारी,आफताब आलम व गुलजार अंसारी के अलावा अन्य लोग का सराहनीय योगदान रहा

इसे भी पढ़ें

रातू में विश्व आदिवासी दिवस पर निकला विशाल जुलूस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं