Rath Yatra 2025: रांची में रथ यात्रा मेला 27 जून से, पुरी से आई रस्सी [Rath Yatra fair in Ranchi from June 27, rope came from Puri]

2 Min Read

Rath Yatra 2025:

रांची। रांची में भव्य रथ मेला 27 जून से शुरू हो रहा है। इसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। रथ को दुरुस्त करने का कार्य भी शुरू हो गया है। मंदिर के प्रथम सेवक ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने बताया कि इस बार मंदिर स्थापना के 336वां रथ मेला का आयोजन किया जायेगा। इस बार भगवान जगन्नाथ के मौसीबाड़ी में रहने के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए विशेष भोग की व्यवस्था की जायेगी।

Rath Yatra 2025: 50 मीटर लंबी रस्सी से खींचा जायेगा रथः

इस बार रथ खींचने के लिए पुरी से रस्सी मंगवाई गई है। इस वर्ष रथ को खींचने के लिए पुरी से 50 मीटर लंबी एक विशेष रस्सी मंगायी गयी है, यह रस्सी बहुत मजबूत होती है। इसके अलावा तीनों विग्रह का वस्त्र भी इस बार पुरी से ही मंगाया जा रहा है।

Rath Yatra 2025: 11 जून को एकांतवास में जायेंगे भगवानः

11 जून को स्नान यात्रा के बाद भगवान एकांतवास में चले जायेंगे। इस दौरान भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के विग्रहों के अलावा मंदिर का रंग-रोगन किया जायेगा। 26 जून को तीनों विग्रहों का नेत्रदान होगा और भगवान श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। इसके अगले दिन 27 जून को भव्य रथ यात्रा निकाली जायेगी।

Rath Yatra 2025: मेला में 2500 दुकानें लगेगी:

मेला परिसर में इस बार 2500 छोटी-बड़ी दुकानें सजेंगी। राज्य सरकार की ओर से मंदिर को श्रेणी बी से श्रेणी ए में करने का आश्वासन दिया गया है। मेला में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था रहेगी। स्वयंसेवी संगठनों के अलावा 100 निजी सुरक्षा गार्ड की तैनाती की जायेगी। इसके अलावा जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जायेंगे।

इसे भी पढ़ें

Rath Yatra: रांची के जगन्नाथ मंदिर से 27 जून को निकलेगी भव्य रथ यात्रा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं