Cobra found in Pakur: पाकुड़ में दुर्लभ मोनोकल्ड कोबरा मिला, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू

2 Min Read

Cobra found in Pakur:

पाकुड़, एजेंसियां। पाकुड़ जिले के महेशपुर में अंबेडकर चौक के पास स्थित मिट्ठू यादव की चाय की दुकान में एक दुर्लभ मोनोकल्ड कोबरा दिखाई दिया। दुकान में चाय पी रहे ग्राहकों ने जब सांप को देखा तो वहां अफरातफरी मच गई।

दुकानदार ने तुरंत वन विभाग के सर्प मित्र अशराफुल शेख को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने कोबरा का सफल रेस्क्यू किया। अशराफुल के अनुसार, यह मोनोकल्ड कोबरा या इंडियन स्पिटिंग कोबरा एक विषैली प्रजाति है। इस सांप की पहचान इसके हुड पर मौजूद गोलाकार या ‘मोनोकल’ आकार के निशान से होती है।

इस क्षेत्र में यह सांप काफी कम मिलता हैः

यह प्रजाति दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाई जाती है। इस क्षेत्र में यह सांप काफी कम मिलता है। सर्प मित्र ने बताया कि ये सांप अक्सर चूहों का शिकार करने के लिए घरों में आ जाते हैं। इनके काटने पर तुरंत इलाज की आवश्यकता होती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अगर समय रहते सांप की मौजूदगी का पता नहीं चलता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। सर्प मित्र ने लोगों को आश्वस्त किया कि बरसात के मौसम में सांपों का दिखना आम बात है और घबराने की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़ें

Snake venom exposed: रुड़की में सांपों के जहर का अवैध कारोबार उजागर, वन विभाग की छापेमारी में 86 जहरीले सांप बरामद


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं