तेजी से बदल रही डेमोग्राफी, प्रदेश के विकास में JMM-कांग्रेस-RJD सबसे बड़ी बाधा: मोदी [Rapidly changing demography, JMM-Congress-RJD are the biggest obstacles in the development of the state: Modi]

2 Min Read


हजारीबाग में पीएम ने राज्य सरकार पर बोला हमला:

हजारीबाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड दौरे पर हैं। हजारीबाग में पीएम मोदी ने 83 हजार 300 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। अब वो आदिवासियों से संवाद के लिए पहुंचे हैं। हजारीबाग के मटवारी मैदान में परिवर्तन महारैली हो रही है।

परिवर्तन रैली में अपने संबोधन की शुरुआत पीएम ने जय जोहार से की। पीएम ने कहा कि झारखंड के विकास में कांग्रेस, जेएमएम और राजद का गठबंधन सबसे बड़ी बाधा है। राज्य का विकास तभी होगा जब ये सत्ता से हटेंगे।

झारखंड में रोटी-बेटी-माटी बचाने की लड़ाईः

पीएम ने कहा कि झारखंड की लड़ाई सत्ता पाने की लड़ाई की नहीं है। ये रोटी-बेटी-माटी को बचाने की लड़ाई है। जेएमएम और कांग्रेस झारखंड के साथ-साथ देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है।

कांग्रेस ने आदिवासियों की पहचान मिटा दीः

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने एक परिवार को पहचान दिलाने के लिए आदिवासियों की पहचान मिटा दी। सारी योजनाएं, सारी सड़कें एक ही परिवार के नाम पर है।

ऐसी सोच ने देश का बहुत नुकसान किया। बीजेपी वो पार्टी है,जिसने झारखंड का सपना देखा भी और उसे पूरा भी किया।

इसे भी पढ़ें

देवघर में बोले भजनलाल शर्मा- कांग्रेस-JMM लूट और झूठ की राजनीति करते हैं 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं