विधवा के साथ दुष्कर्म, पहचान छुपाने के लिए हत्या [Rape of widow, murder to hide identity]

2 Min Read

आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा। झारखंड के चाईबासा के जगन्नाथपुर में एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गयी है। यह घटना देर रात की है। इस दौरान महिला अपने घर में अकेली सो रही थी। अरोपी की पहचान टायर हेंब्रम के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

2 साल पहले हुआ महिला के पति का निधनः

जानकारी के अनुसार महिला के पति का 2 साल पहले ही निधन हो गया था। वह अपने घर में अकेली ही रहती थी। घटना के दिन भी वह घर में अकेली सो रही थी। इसी दौरान अरोपी उसके घर आ गया और महिला के साथ जबरदस्ती की।

घटना के बाद महिला ने आरोपी को पहचान लिया। इससे घबराकर टायर हेंब्रम ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद जगन्नाथपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

चलती गाड़ी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में एक गिरफ्तार, स्कार्पियो भी बरामद 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं