Rape in Palamu: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, बावर्ची ने एक साल तक किया यौन शोषण, अब गया जेल [The cook raped the girl on the pretext of marriage, sexually exploited her for a year, now sent to jail]

1 Min Read

Rape in Palamu:

पलामू। पलामू में एक बावर्ची द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मेदिनीनगर टाउन महिला थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी कयूम अंसारी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण किया।

पीड़िता की मां दाई का काम करती हैं। पीड़िता ने भी अपनी मां के साथ दाई का काम शुरू किया था। इसी दौरान आरोपी कयूम अंसारी ने उससे संबंध बनाए और शादी का वादा किया।

Rape in Palamu:पीड़िता ने टाउन महिला थाना में शिकायत दर्ज कराईः

जब आरोपी के परिवार वालों ने उसकी दूसरी जगह शादी की बात चलाई, तो पीड़िता ने कयूम से विवाह की मांग की, लेकिन आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया।

29 जून को पीड़िता ने टाउन महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। टाउन महिला थाना प्रभारी रूपा बाखला के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पाटन निवासी कयूम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें 

Kolkata rape case: कोलकाता रेप पर राजनीति, BJP और कांग्रेस आमने-सामने

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं