तेज हवाओं के साथ बारिश से रांची का मौसम हुआ सुहावना, बीआइटी में बिछी बर्फ की चादर, शहर की बिजली गुल

1 Min Read

रांची। राजधानी रांची और आस-पास के क्षेत्रों में मौसम सुहावना हो गया है। शहर के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं और गर्जन के साथ जोरदार बारिश हो रही है।

रांची से कुछ किलोमीटर दूर स्थित बीआईटी मेसरा और उसके आस-पास में भारी बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हो रही है।

बीआइटी मेसरा में घास पर सफेद बर्फ की चादर बिछ गई है। इधर तेज हवा और तूफान के कारण पूरे शहर की बत्ती गुल है।

पिछले डेढ़ घंटे से बिजली कटी हई है। कई जगह तार और पेड़ की डाल टूटने की सूचना मिल रही है।

इसे भी पढ़ें

केरल के राज्यपाल आरिफ खान ने किये रामलला के दर्शन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं