रांची। रांची की शीतल राजपाल को मिसेज इंडिया का सेकेंड रनरअप का खिताब मिला है।
साथ ही शीतल को सर्वश्रेष्ठ फैशनिस्टा क्वीन का खिताब से भी नवाजा गया। 30 मार्च को मिसेज इंडिया डॉट नेट की ओर से गुड़गांव में आयोजित ब्यूटी पेंजेंट प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में टाइटल जीता।
इस प्रतियोगिता में देशभर की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें शीतल ने झारखंड का प्रतिनिधित्व किया।
शीतल दो बच्चों की मां हैं। फैशन डिजाइनर के साथ-साथ योग विशेषज्ञ भी हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय पति रणजीत सिंह सहित पूरे परिवार को दिया है।
इसे भी पढ़ें
आयुर्वेद, योग को आयुष्मान भारत में शामिल करने की याचिका स्वीकार करे केंद्र: दिल्ली हाई कोर्ट







