रांची। रांची के जेएससीए ओवल ग्राउंड में हो रहे एचपी बोधनवाला ट्रॉफी में मंगलवार को रांची ने पाकुड़ को नौ विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकुड़ की पूरी टीम 27 ओवर में 106 रनों पर सिमट गयी।
इसमें सबसे अधिक रन सेंटू यादव ने 39 बनाये। रांची के लिए पंकज यादव ने चार, शीट कुमार ने तीन और राजनदीप ने दो विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रांची की टीम ने 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। शिखर मोहन ने 45 और नाजिम सिद्दकी ने 43 रन बनाये। पंकज यादव प्लेयर ऑफ द मैच बने।
इसे भी पढ़ें
रांची जिला महिला टीम की बड़ी जीत, रामगढ़ को 195 रनों से हराया